सफ़ेद दाग लक्षण व उपचार ( LEUCOERMA TREATMENT )

सफ़ेद दाग होने के कारण 

आमतौर पर शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाये तो सफ़ेद दागों का प्रस्फुटन होता है। कैल्शियम युक्त पौष्टिक खाध-पदार्थों का सेवन त्वचा की रक्षा के लिए बहुत जरुरी है। शरीर के विभिन्न अंगों जैसे चेहरा, होंठ टांग, हाथों आदि पर पहले छोटे-छोटे सफ़ेद दाग पड़ते हैं जो धीरे-धीरे फैलते चले जाते हैं। यह रोग गोरे लोगों की अपेक्षा काले लोगों को अधिक होता है। शरीर में उपदंश या पाराविश, नाड़ी विकार जिसमें रीढ़ की हड्डी ख़राब हो आदि कारणों से यह रोग होता है। 

LEUCOERMA TREATMENT
image by google

उपचार 

कत्था और आँवला चूर्ण 12-12 ग्राम पानी में डालकर 250 मिलीलीटर पानी का क्वाथ बनायें। जब पानी 30 मिलीलीटर शेष रह जाये, तब निचे उतारकर छानकर इसमें 12 ग्राम बावची का महीन चूर्ण मिलकर सुबह-शाम पीते रहने से कुछ ही सफ्ताह में लाभ हो जाता है। यह एक मात्रा है जो एक समय प्रयोग की जाती है। 


बावची, रसौत, काले तिल, लोह चूर्ण और आँवला सभी सामान मात्रा में लेकर एक मिटटी की हंडिया में बंद करके फूंक लें। ठंडा होने पर इस सामग्री को भांगरे के रस में घोटकर दिन में चार बार लेप करते रहने से शीघ्र ही सफ़ेद दाग दूर हो जाते हैं तथा त्वचा भी एकसार हो जाती है। 


लाल प्याज़ का रस कपूर मिलाकर सफ़ेद दाग पर लगाते रहने से त्वचा कुछ ही समय में एक जैसी हो जाती है। 


एक चम्मच हल्दी चूर्ण फांक कर ऊपर से गाय का गर्म दूध पी लें। इसके अलावा दूध में 10 ग्राम हल्दी चूर्ण घोलकर सफ़ेद दागों पर लगाएं। लगभग 15-20 दिन में हर रोज रात को सोने से पहले क्रिया करें, सफ़ेद दागों का बढ़ना रुक जायेगा और धीरे-धीरे जड़ से नष्ट हो जायेंगे। 


2 चम्मच प्याज़ का रस 2 चम्मच शहद आधा चम्मच सेंधा नमक इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। और दिन में 2 बार दागों पर लगाएं इससे आपको अत्यंत लाभ मिलेगा। 


गिलोय के रस का दिन में 3 बार सेवन करें इसके सेवन से दाग धब्बे तेजी से नष्ट हो जाते हैं। 


छाछ का सेवन भी सफ़ेद दागों को दूर करने का एक कारगर उपाय है दिन में 3 से 4 बार छाछ का सेवन करने से अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं।


बथुए का दाग धब्बों को हटाने में विशेष योगदान है बथुए के रस को  सफ़ेद दाग धब्बों पर लगाए व बथुए की सब्जी खायें। 


काली मिर्च को पीसकर इसमें थोड़ा सिरका मिलाकर दागों पे लगाना लाभकारी होता है। 


सब्जी में लहसुन का प्रयोग जरूर करें लहसुन का रस सफ़ेद दागों पे लगाने से जादू जैसा असर करता है। साथ ही अगर आप लहसुन कच्चा खा सकते हैं तो सुबह उठते हे लहसुन की दो कली खली पेट खाएं।

Post a Comment

0 Comments