आरती श्री शिवजी की Aarti Shree Shivji Ki

जय शिव ओमकारा - Lyrics

Aarti Shree Shivji Ki  Lyrics


जय शिव ओमकारा 

जय शिव ओंकारा प्रभु हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा,विष्णु,सदाशिव अर्धांगी धारा

एकानन चतुरानन पंचानन राजे
हंसानन गरुणासन वृषवाहन साजे

ॐ जय शिव ओंकारा...

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज ते सोहे
तीनों रूप निरखता त्रिभुवन मन मोहे

ॐ जय शिव ओंकारा...

अक्षमाला वनमाला मुंडमाला धारी
चन्दन मृगमद चन्दा भोले सुभकारी

ॐ जय शिव ओंकारा....

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे
सनकादिक ब्रह्मादिक भूतादिक संगे

ॐ जय शिव ओंकारा....

कर में मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धरता
जग करता जग हर्ता जग पालन कर्ता

ॐ जय शिव ओंकारा....

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका
प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका

ॐ जय शिव ओंकारा....

त्रिगुण शिवजी की आरती जो कोई जन गावे
कहत शिवानंद स्वामी सुख संपत्ति पावे

ॐ जय शिव ओंकारा....

जय शिव ओंकारा प्रभु हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा,विष्णु,सदाशिव अर्धांगी धारा
ॐ जय शिव ओंकारा.

Post a Comment

0 Comments