आरती श्री रघुवर जी की ( Shree Ram Aarti )

श्री रामचंद्र जी आरती





आरती कीजे श्री रघुवर जी की

आरती कीजे श्री रघुवर जी की, 
सतचित आनंद शिव सुन्दर की

दशरथ तनय कौशल्या नंदन, 
सुर मुनि रक्षक दैत्य निकंदन

अनुगत भक्त-भक्त उर चन्दन, 
मर्यादा पुरुषोत्तम वर की ll

आरती कीजे श्री रघुवर जी की, 
सतचित आनंद शिव सुन्दर की

निर्गुण-सगुण अनूप रूप निधि, 
सकल लोक वन्दित विभिन्न विधि

हरण शोक-भय दायक नव निधि, 
माया रहित दिव्य नर-वर की

आरती कीजे श्री रघुवर जी की, 
सतचित आनंद शिव सुन्दर की

जानकी पति सुर अधिपति जगपति, 
अखिल लोक पालक त्रिलोक गति

विश्व वन्ध अवन्ह अमित गति, 
एक मात्र गति सचराचर की

आरती कीजे श्री रघुवर जी की, 
सतचित आनंद शिव सुन्दर की

शरणागत वत्सल व्रतधारी, 
भक्त कल्प तरुवर असुरारी

नाम लेत जग पावनकारी, 
वानर सखा दीन दुःख हर की

आरती कीजे श्री रघुवर जी की, 
सतचित आनंद शिव सुन्दर की

Post a Comment

0 Comments